सुल्तानपुर। में पति के साथ मुंबई जाने की जिद पर अड़ी महिला को सफलता नहीं मिली तो वह अपने दुधमुंहे बच्चे की मुंह दबाकर हत्या कर दी। ...
सुल्तानपुर। में पति के साथ मुंबई जाने की जिद पर अड़ी महिला को सफलता नहीं मिली तो वह अपने दुधमुंहे बच्चे की मुंह दबाकर हत्या कर दी।
फिर सच छुपाने के लिए शव को कमरे में बंद ला पता होगई
उधर, मुंबई के लिए घर से निकला पति अभी प्रयागराज ही पहुंचा था, तभी घटना की सूचना मिली। वह वापस गांव लौट आया और उसकी सुचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित मां को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव निवासी रोहित शर्मा मुंबई में रहकर सैलून चलाता है। उसकी पत्नी खुशबू भी साथ रहती थी। चार जुलाई को दोनों घर आए थे। रोहित रविवार की सुबह मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था, तभी पत्नी खुशबू शर्मा भी साथ चलने की जिद करने लगी। इसी को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई फिर पत्नी को बाद में मुंबई ले जाने की बात कहकर रोहित घर से निकल गया इसी बीच खुशबू गुस्से में अपना आपा खो बैठी और अपने ही एक वर्षीय बेटे शिवम की मुंह दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद परिवारजन को गुमराह करती रही देर रात तक बाबा बच्चे के बारे में पता लगाते रहे, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। बाद में घर में खोजने लगे तो कमरे में शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की तो मामला सामने आया
पिता की देखभाल के लिए पत्नी को छोड़ा था घर
रोहित का बड़ा भाई राहुल भी मुंबई में परिवार के साथ रहता है। मौजूदा समय में वह वहीं पर है। मां फूलकली की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर पर अकेले पिता राजमणि रहते हैं, जो अक्सर बीमार रहते हैं। पिता की देखभाल के लिए रोहित ने अपनी पत्नी खुशबू को घर पर छोड़ दिया था। प्रयागराज पहुंचने पर घटना की जानकारी पिता ने फोन से दी इस कारण वह ट्रेन छोड़कर बस से वापस घर आ गया। और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी।