Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

वाराणसी पति से हुआ विवाद तो तो पत्नी ने लगाई खुद को आग मौत पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा हालत गंभीर

वाराणसी पति से नाराज पत्‍नी ने रविवार को आपसी विवाद के बाद खुद को आग के हवाल कर लिया।  इस दौरान पत्‍नी को आग से बचाने के लिए पहु...

वाराणसी पति से नाराज पत्‍नी ने रविवार को आपसी विवाद के बाद खुद को आग के हवाल कर लिया।

 इस दौरान पत्‍नी को आग से बचाने के लिए पहुंचा पति भी गंभीर रूप से झुलस गया और गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती है।
जबकि पत्‍नी ने गंभीर रूप से झुलसने की वजह से दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। आपसी अनबन के बीच विवाद का दौर शुरू होने के बाद पत्‍नी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की तो पति भी झुलस गया जबकि पत्‍नी की मौत इलाज के दौरान हो गई।
रविवार को लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के राहुल नगर कालोनी में हुई घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। माना जा रहा है कि पारिवारिक अनबन की वजह से पत्‍नी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की है।

चंदौली के प्रीतमपुरा गांव की विभा वर्मा का विवाह राहुल नगर के विनय वर्मा से तीन साल पहले हुआ था। दोनों को दो साल का बेटा है। बेटे के जन्म के कुछ माह बाद ही पति- पत्नी में विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर विवाहिता मायके चली गई थी। दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत के बाद 30 मई को फिर से विभा ससुराल आई थी। दोपहर में पति से उसका विवाद हो गया।
विभा ने गुस्से में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख सुनकर पति विनय पहुंचा और बचाने की कोशिश करने लगा। इसमें वह खुद भी झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोग पहुंच गए और दोनों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान विभा की मौत हो गई। विनय की हालत गंभीर बनी हुई है।