Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

ससुर बना हैवान बहू के साथ किया दुष्कर्म पति को बताने पर पति ने बोला बड़े बड़े घरों में यह सब चीजें होती रहती हैं आदत डाल लो

पानीपत   ।   में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने पति व सास को बताया तो सा...

पानीपत ।  में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने पति व सास को बताया तो सास ने कहा कि बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है। 

ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। जबकि पति ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता मायके चली गई। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में यमुना एनकलेव पानीपत निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर की हरकतें उसके साथ ठीक नहीं थी। आरोपी ससुर अकसर कोई न कोई बहाना बनाकर उसके करीब जाने की कोशिश करता रहता था। घर पर सास व ननद थी। वह रात को रसोई में पानी पीने जा रही थी तभी ससुर भी रसोई में आ गया और पीछे से पकड़ लिया। फिर उसके साथ गलत काम किया।