सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें स्कूटी...
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी को स्कूटी सिखाने के लिए पूरी सड़क बंद कर दी। पूरा प्रशासन उन्हें स्कूटी सिखाने में लगा था। पड़ताल में पता चला कि देशभर में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ ममता बनर्जी एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। वीडियो उसी दौरान का है। इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह बेबुनियाद है। ओरिजनल वीडियो 25 फरवरी 2021 का है।
"निष्पक्षता, निर्भीकता, तटस्थता और विश्वसनीयता के साथ समाज के सबसे निचले व्यक्ति के अधिकार और सरोकार के साथ भ्रष्टाचार पर प्रहार करने आ गया है खबर बनारस न्यूज़ पोर्टल।सत्ता के गलियारे से गांव गिरांव और गलियों तक की हर खबर सबसे पहले आप तक पहुंचना इस न्यूज़ पोर्टल का उद्देश्य है।Newsvns.com