Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

कमरे में सो रही थी महिला कांस्टेबल, रात के अंधेरे में मुंशी ने कर दिया गंदा काम

  बिहार के खगड़िया जिले की घटना से विभाग में हड़कंप    खगड़िया में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सा...


 
बिहार के खगड़िया जिले की घटना से विभाग में हड़कंप
   खगड़िया में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़खानी की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि थाने में तैनात मुंशी ने अंजाम दिया है। महिला कांस्टेबल महेशखूंट थाना में तैनात है। आरोपी मुंशी देर रात महिला कांस्टेबल के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुंशी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कांस्टेबल महेशखूंट थाना के तीसरे माले पर स्थित महिला कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान देर रात आरोपी मुंशी अजय कुमार सिंह उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला कांस्टेबल के शोर मचाने पर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भागकर थाने में आकर बैठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने आरोपी मुंशी को हिरासत में ले लिया है