देश में ओमिक्रॉन के केस ने चिंता बढ़ दी है। तीसरी लहर को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ...
साथ ही 10 जनवरी 2022 से हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के गंभीर बीमारियों से पीड़ित को बूस्टर डोज लगेगा। वहीं भारत सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में केंद्रीय टीमें तैनात की है। वहीं कई राज्यों ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू और धारा 144 सहित कई पाबंदी लागू कर दी है। आइए जानते हैं किस राज्य में क्या-क्या पाबंदियां लगाई हैं।
कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यह नियम मंगलवार से लागू होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। वहीं राज्य में बड़े समारोहों, पार्टियों पर प्रतिबंध रहेगा।
मुंबई
मुंबई में न्यू ईयर पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 25 दिसंबर से प्रभावी हुआ है। उद्धव सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में राजनीतिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव के लिए सरकार से पहले अनुमति लेनी होगी।
दिल्ली
दिल्ली सरकार ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले तीन दिनों में दो करोड़ 38 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। 12,141 लोगों के चालान काटे गए हैं। वहीं 236 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। दुकानदारों को भी कोविड से बचाव के नियमों का पालन करने को कहा गया है।
हरियाणा, मध्यप्रदेश और गुजरात
हरियाणा सरकार ने राज 11 बजे से सुबह 05 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। मध्यप्रदेश और गुजरात में भी कर्फ्यू लागू है।
तेलंगाना और असम
तेलंगाना सरकार ने 2 जनवरी तक रैलियों और जन सभाओं पर पाबंदी लगा दी है। वहीं असम में रात 11.30 बजे से सुबह 06 बजे तक नाइट कर्फ्यू है। हालांकि 31 दिसंबर की रात लोगों को छूट मिलेगी, बाकि दिनों में यह आदेश लागू रहेगा!