Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

सफाई के सिपाही कोरोना से लड़ रहे सीधी जंग

वाराणसी। लॉकडाउन में जहां लोग अपने घरों में हैं, वहीं वाराणसी नगर निगम के सफाई कर्मचारी शिवपुर बाजार में सड़कों व नाली  साफ सुथरा करके कोरोन...


वाराणसी। लॉकडाउन में जहां लोग अपने घरों में हैं, वहीं वाराणसी नगर निगम के सफाई कर्मचारी शिवपुर बाजार में सड़कों व नाली  साफ सुथरा करके कोरोना वायरस के खतरे को कम करने में जुटे हैं। ये सफाई कर्मचारी जनता के लिए खुद की परवाह किए बगैर मुस्तैद होकर ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना वायरस को मात देने के लिए ये ‘सफाई के सिपाही' सच्ची सेवा कर रहे हैं। एक तरह से सीधी जंग लड़ रहे हैं। शिवपुर में साफ सफाई सुबह-शाम सड़क , नाली और कूड़ेदान साफ करने वाले इन सफाई कर्मियों के जज्बे को शहरवासी सलाम कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के बीच जोखिम लेते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। नगर निगम के स्थायी और अस्थायी शहर में सफाई अभियान और नाली सफाई में लगे हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारी भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सफाई एवं खाद निरीक्षक शतुजंय निगरानी में इसकी रिपोर्ट बना रहे हैं। नगर निगम के करीब 60 सफाई सफाई निरीक्षक  शतुजंय की नेतृत्व में कर्मचारी काम में जुटे हैं। बड़े अफसरों के अलावा इनकी निगरानी के लिए  सफाई इंस्पेक्टर भी लगाए गए हैं। कर्मचारी रोजाना सुबह सड़कों और नालियों की सफाई कर रहे हैं। 
 सफाई निरीक्षक  शतुजंय  कहते हैं कि कोरोना के खतरे को काम करने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त मास्क, दस्ताने जैसी सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई है। लोग अपने स्तर पर भी सफाई का ख्याल रखें और उन्हें चाय-पानी उपलब्ध कराएं।
कूड़े के उठान में लगे हैं  कर्मचारी
 कूड़ा उठान के लिए कंपनी के  कर्मचारी भी लगे हैं। यह भी शहर को साफ करने में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रोजाना कंपनी की गाड़ियां मोहल्ले में घर-घर से कूड़ा उठा रही है। 
सफाई निरीक्षक शतुजंय कहना है कि कोरोना के खत्म करने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। नालियों के कीचड़ से संक्रामक रोग फैलने की आशंकज्ञ ज्यादा रहती है, जिसे उठाया जा रहा है। रोज काम का टारगेट दिया जाता है। उसी के हिसाब से सफाई का काम करते हैं।
 जनता के हित में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा हूं। अगर, सफाई से कोरोना का संकट टलेगा तो बहुत खुशी होगी। हम लोग रोजाना सुबह और शाम को सफाई का काम करते हैं। नालियों की सफाई के अलावा कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डालने का काम रहता है।
कि नगर निगम सफाई कर्मचारी अपनी पूरी ताकत से काम कर रहा है। लगातार शहर में स्प्रे मशीन से सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में निरीक्षण भी कर रहे हैं। व्हाट्सएप में सफाई व्यवस्था दिशा निर्देश भेजे जा रहे हैं। हमारे असली हीरों  जो जोखिम के बीच काम कर रहे हैं। 
 सफाई की स्थिति का जायजा लेने के बाद नगर आयुक्त को दी जाती है।