कौशाम्बी ।उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला मे आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्री शीटर बदमाश गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की स...
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पिपरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्री शीटर बदमाश दीपक पासी को गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक किसी घटना को अंजाम देने के लिए भगवतपुर गांव के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर पकड़ने की कोशिस की। जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्यवाही के दौरान बदमाश दीपक पुलिस की गोली से घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसेे पकड़ इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।