14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, दहेज हत्या का लगाया आरोप वाराणसी। मंडुआडीह थांनान्तर्गत महेशपुर कुम्हार बस्ती निवासी महिला बीतीरात संदिग्ध परिस...
14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, दहेज हत्या का लगाया आरोप
वाराणसी। मंडुआडीह थांनान्तर्गत महेशपुर कुम्हार बस्ती निवासी महिला बीतीरात संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जल गई महिला के चीख पुकार सुन जब तक परिजन उसे बचाने की कोशिश करते तब तक महिला 90 फीसदी जल चुकी थी। किसी प्रकार परिजनों ने आग बुझा कर महिला को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पंहुचे मायके वालों ने ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौपी हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 14 वर्ष पूर्व शिवपुर ( शुद्धिपुर ) निवासी भगवती प्रजापति के बहन किरण की शादी महेशपुर कुम्हार बस्ती निवासी मनोज प्रजापति से हुई थी। पति साड़ी छपाई का काम करता है। शादी के बाद दोनों से तीन बच्चे भी हैं। मृत महिला के ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही घर वाले अक्सर उसकी बहन को दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। जिसके कारण उसकी बहन को जलाकर मार डाला गया है। इधर मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसके घर में सीलिंग पंखा नहीँ है जिसको लेकर उसकी पत्नी झगड़ा करती थी। उसके पास फ़िलहाल पैसा था घर में टेबल फैन से काम चलाया जा रहा था कल शाम को भी पत्नी ने पंखे को लेकर विवाद किया था। झगड़े के बाद वह मोबाईल लेकर कमरे से बाहर चला आया व सो गया। देर रात घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो वह दौड़ कर घर में गया देखा उसकी पत्नी आग से धूं- धूं कर जल रही थी किसी तरह आग बुझाकर उसे चांदपुर स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर लेकर पुलिस घटना स्थल से तथ्य जुटाकर मामले की जाँच कर रही है। मायके वाले मृतका के 3 बच्चों सुहानी 11वर्ष, जिगर 6 वर्ष, डिम्पल 4 वर्ष से लिपट कर रो रहे थे। पुलिस पड़ोसियो व बच्चों से भी बातचीत कर घटना के तार खंगाल रही है।